टाटा से दुर्गा पूजा देख लौट रहे तीन बाइक सवारों को पटमदा में हाइवा ने कुचला, मौत

पटमदा : जमशेदपुर से दुर्गापूजा पंडाल घूमकर एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे तीन युवकों को पटमदा के वामनी के पास हाइवा ने चपेट में ले लिया. इससे तीनों की मौत हो गयी. मृतकों के पॉकेट में मिले ऑनर बुक से उनकी पहचान बड़ा बाजार निवासी सामंत मुर्मू और स्वपन महंती के रूप […]

पटमदा : जमशेदपुर से दुर्गापूजा पंडाल घूमकर एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे तीन युवकों को पटमदा के वामनी के पास हाइवा ने चपेट में ले लिया. इससे तीनों की मौत हो गयी. मृतकों के पॉकेट में मिले ऑनर बुक से उनकी पहचान बड़ा बाजार निवासी सामंत मुर्मू और स्वपन महंती के रूप में हुई है, जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
बताया जाता है कि बाइक (जेएच05टी-6090) पर सवार युवकों को कुचलकर हाइवा आगे निकल गया. स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और सड़क को जाम कर दिया. थाना प्रभारी शंभू प्रसाद कुशवाहा, कमलपुर थाना प्रभारी सुफल स्वांसी दल बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों को सहयोग से दो युवकों को पटमदा सीएचसी ले गये जबकि तीसरे को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया.
सीएचसी में दोनों युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. तीसरे युवक ने भी एमजीएम पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. पुलिस उसके घरवालों का पताल लगाने का प्रयास कर रही है. घटना के बाद कुछ लोगों ने हाइवा का पीछा करने की कोशिश की लेकिन चालक रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >