जमशेदपुर : मकदमपुर इलाके में बिजली के क्रॉस कनेक्शन से 35-40 घरों में लाखों के इलेक्ट्रिक उपकरण खराब

जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर इलाके में शनिवार को बिजली के तार में क्रॉस कनेक्शन होने से 35 से 40 घरों में लगे लाखों रुपये के इलेक्ट्रिक उपकरण खराब हो गये. बताया गया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारी की ओर से मशीन लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार का कनेक्शन […]

जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर इलाके में शनिवार को बिजली के तार में क्रॉस कनेक्शन होने से 35 से 40 घरों में लगे लाखों रुपये के इलेक्ट्रिक उपकरण खराब हो गये. बताया गया कि एक निजी कंपनी के कर्मचारी की ओर से मशीन लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार का कनेक्शन घरों को सप्लाई की जा रही बिजली की लाइन में कर दी गयी.
इस कारण आसपास के घरों में एक झटके में बिजली के सभी उपकरण खराब हो गये. किसी घर में इनवर्टर खराब हो गये, तो कहीं लोगों के फ्रिज, टीवी व पंखे खराब हो गये. स्थानीय लोगों की ओर से इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी. आनन-फानन में बिजली की सप्लाई काटी गयी.
इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय भाजपा नेता बबलू श्रीवास्तव, परसुडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा, परिषद सदस्य सुद्रिप्तो राणा, राजेश श्रीवास्तव, सुजीत सिंह सहित बस्ती के लोगों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर परसुडीह थाना पहुंचकर हंगामा किया. वहीं थाना प्रभारी द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ से अन्य पदाधिकारियों को बुलाया.
उन लोगों ने रविवार को इससे प्रभावित घरों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की बात कही. उसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगहों की बिजली चालू कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >