जमशेदपुर : बिजली विभाग पटमदा में एक मोबाइल कंपनी के तीन टावर की बिजली काट दी. तीन टावरों पर 4.60 लाख रुपये बिजली बिल बकाया था. मानगो -2 सेक्शन के आजादनगर, चेपापुल, जवाहनगर, बगानशाही में 20 हजार रुपये से ज्यादा 6 बकायेदार, जबकि दस हजार रुपये से ज्यादा मानगो -1 सेक्शन में 24 बकायेदार (पिपला, डिमना चौक, सुभाष कॉलोनी इलाके के), कदमा निर्मलनगर, बागबेड़ा समेत करनडीह सब डिवीजन में दस हजार रुपये से ज्यादा 23 बकायेदार, छोटा गोविंदपुर सब डिवीजन में दस हजार रुपये से ज्यादा 16 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया. आदित्यपुर प्रमंडल में दस हजार रुपये से ज्यादा 74 बिजली बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया.
सोनारी में ट्रांसफॉर्मर जला, 221 घरों की बिजली गुल
जमशेदपुर. सोनारी में 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण 221 घरों की बिजली गुल है. बुधवार की शाम दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू करने की तैयारी चल रही थी.
छोटागोविंदपुर, बागुनहातु में आज गुल रहेगी बिजली
जमशेदपुर. छोटा गोविंदपुर समेत दस इलाकों में मरम्मत कार्य को लेकर सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. छोटा गोविंदपुर के अलावा बागुनहातु, बागुननगर, भुइयांडीह, बारीडीह, बिरसानगर, बारीनगर, घोड़ाबांधा, राधिका गार्डन व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे. वहीं मानगो में 33 केवी हाइटेंशन लाइन का पोल लगाने के लिए आजादनगर फीडर, जवाहरनगर फीडर से जुड़े तीन इलाकों में सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी.
उपायुक्त का आदेश फेल, अधिकतर निजी स्कूलों ने नहीं चलायी बस कुछ ने सर्वे कर तीन किमी का तय किया एक हजार रुपये किराया
