बड़बिल के दो बच्चे बालगृह में मिले, अोड़िशा टीम को सौंपे

जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित बाल गृह में रह रहे बड़बिल से गायब दो बच्चों को अोड़िशा से आयी पांच सदस्यीय टीम के हवाले कर दिया गया. टीम दोनों बच्चों को रांची ले गयी है. अोड़िशा की चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम प्रत्येक वर्ष विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के बाल-बालिका गृह में रहे बच्चे-बच्चियों की खोज करती […]

जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित बाल गृह में रह रहे बड़बिल से गायब दो बच्चों को अोड़िशा से आयी पांच सदस्यीय टीम के हवाले कर दिया गया. टीम दोनों बच्चों को रांची ले गयी है. अोड़िशा की चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम प्रत्येक वर्ष विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के बाल-बालिका गृह में रहे बच्चे-बच्चियों की खोज करती है अौर अपने राज्य ले जाकर परिजनों को सौंप देती है.
अोड़िशा से लगभग आठ टीमें झारखंड समेत आठ राज्यों में बच्चे-बच्चियों की खोज के लिए निकली है. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ चंचल कुमारी ने अोड़िशा की टीम से संपर्क कर जमशेदपुर बाल गृह में अोड़िशा के दो बच्चों के होने की जानकारी दी थी. सात-आठ साल का एक बच्चा सात-आठ दिन से और दस साल का दूसरा बच्चा एक माह से जमशेदपुर बाल गृह में था.
बच्चों को सौंपने के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ चंचल कुमारी, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की, समिति के सदस्य पवन कुमार, आलोक भास्कर, लक्खी दास, एम रवि शास्त्री मौजूद थे.
मानवाधिकार आयोग की टीम ने बाल गृह की रिपोर्ट ली
जमशेदपुर. शहर के दौरे पर आये मानवाधिकार आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार मुकेश गुरुवार को भी घाघीडीह स्थित बाल गृह पहुंचे अौर बच्चों से संबंधित रिपोर्ट को देखा. असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने बुधवार को 26 बच्चों से बात की थी अौर वह घर क्यों नहीं जा रहे हैं इस शंका को दूर करने के लिए कुछ बच्चों के परिजनों से बात की.
पता चला कि उनके पिता उन्हें नहीं ले जाना चाहते हैं. असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने बताया कि बुधवार को बाल गृह से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी वही लेने बाल गृह गये थे. दो दिनों की जांच में जो भी बातें सामने आयी है उससे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को अवगत करायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >