टाटा कमिंस में 18.5 फीसदी बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे 76,075 तक, 18 तक खाते में जायेगी राशि

जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्रबंधन और यूनियन के बीच शुक्रवार को सालाना बोनस वार्ता संपन्न हो गयी. इस वर्ष 18.5 प्रतिशत बोनस देेने पर समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 21,700 और अधिकतम 76, 075 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे. राशि 18 सितंबर तक कर्मियों के एकाउंट में भेज दी जायेगी. वार्ता […]

जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्रबंधन और यूनियन के बीच शुक्रवार को सालाना बोनस वार्ता संपन्न हो गयी. इस वर्ष 18.5 प्रतिशत बोनस देेने पर समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 21,700 और अधिकतम 76, 075 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे. राशि 18 सितंबर तक कर्मियों के एकाउंट में भेज दी जायेगी. वार्ता में तय हुआ कि कंपनी में 2019 से हर तीन साल के लिए बोनस फॉर्मूला बनेगा.
शुक्रवार को परिसदन में टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड डेरेल इम्प्रेबल, एचआर हेड दीप्ति माहेश्वरी, डीजीएम (एचआर) अनिकेत, फैक्ट्री मैनेजर मनीष झा और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एहसान अहमद सिराजी, महामंत्री अरुण कुमार सिंह
खुफिया विभाग ने भी उठाया सवाल
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल के समीप 50 फीट से ज्यादा ऊंची पानी टंकी के निर्माण संबंधी समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आ गया. जेल आइजी वीरेंद्र भूषण ने डीडीसी विश्वनाथ महेश्वरी और जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जेल आइजी के निर्देश के बाद घाघीडीह जेल प्रशासन डीसी अमित कुमार के शहर लौटने के बाद उनसे मुलाकात कर पानी टंकी बनने के बाद सुरक्षा को लेकर होनेवाली समस्या से अवगत करायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >