पुलिस ने किया अवैध शराब भट्ठी को नष्ट 30 ड्रम महुआ शराब नष्ट

जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस ने गुरुवार को अवैध रूप से चल रहे शराब भट्ठियों पर छापामारी कर उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया. पुलिस की टीम ने दर्जनों भट्ठियों को तोड़ दिया. साथ ही करीब 30 ड्राम महुआ शराब को नष्ट कर दिया. हालांकि छापामारी की खबर मिलने के बाद शराब माफिया मौके से […]

जमशेदपुर : बिरसानगर पुलिस ने गुरुवार को अवैध रूप से चल रहे शराब भट्ठियों पर छापामारी कर उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया. पुलिस की टीम ने दर्जनों भट्ठियों को तोड़ दिया. साथ ही करीब 30 ड्राम महुआ शराब को नष्ट कर दिया. हालांकि छापामारी की खबर मिलने के बाद शराब माफिया मौके से फरार हो गये.

पुलिस ने मौके से एक स्कूटर को जब्त किया है. इस संबंध में बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें फोन पर गुप्त सूचना मिली थी कि हुरलुंग क्षेत्र में कई देशी शराब की अवैध भट्ठियों का धंधा चल रहा है. सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुरलुंग क्षेत्र में छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया. उसके बाद लुपुंगडीह, हुरलुंग सहित अन्य आस पास की बस्तियों में चल रहे अवैध शराब की भट्ठियों को पूरी तरह से तोड़ दिया गया. बने हुए शराब को नाला में बहा दिया गया.

शराब बनाने का काम कर रहे थे लोग. पुलिस ने बताया कि जब वे लोग भट्ठिया पर पहुंचे, तो वहां कुछ लोग शराब बनाने का काम कर रहे थे. लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शराब बनाने वाले मजदूरों को पकड़ने का प्रयास भी किये. लेकिन सभी फरार हो गये.
बिरसानगर क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. जिसमें कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया है. पुलिस अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा.
भुषण कुमार, थाना प्रभारी, बिरसानगर
बागबेड़ा में देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर. बागबेड़ा पुलिस ने लाल बिल्डिंग के पास से राजकुमार सिंह नामक व्यक्ति को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. राजकुमार बोतल में शराब लेकर जा रहा था. उसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >