वाहनों में अोवरलोडिंग जांच में हो सख्ती

जमशेदपुर : जमशेदपुर अभिभावक संघ के डॉ उमेश कुमार ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर अोवरलोडिंग की जांच सख्ती से करने की मांग की है. अोवरलोडिंग के कारण अभिजीत की मौत हो गयी तथा वैन चालक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई. जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा अोवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर अभिभावक संघ के डॉ उमेश कुमार ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर अोवरलोडिंग की जांच सख्ती से करने की मांग की है. अोवरलोडिंग के कारण अभिजीत की मौत हो गयी तथा वैन चालक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई. जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा अोवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान शुरू किया था. टेंपो यूनियन, बस यूनियन, स्कूली वाहन संचालक यूनियन द्वारा हड़ताल करा कर प्रशासन पर दबाव बनाया गया अौर अोवर लोडिंग नहीं करने का भरोसा देते हुए हड़ताल समाप्त किया गया. इसके बाद फिर टिनप्लेट में घटना हुई अौर 21 बच्चों वाले टेंपो से दो बच्चे जसनप्रीत अौर सुखविंदर गिर पड़े अौर जांच में पता चला कि चालक भी नशे में था. उपायुक्त से अोवरलोडिंग की कड़ाई से नियमित जांच का निर्देश देने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >