खतरे में हमारे नौनिहाल

जमशेदपुर : छुट्टी के बाद घर जा रहा छठी क्लास का छात्र जसनप्रीत सिंह (12) ऑटो से गिर कर घायल हो गया. जसनप्रीत केरला पब्लिक स्कूल, बर्मा माइंस का छात्र है. बताया जाता है कि जिस ऑटो में वह सवार था, उसमें 16 बच्चे बैठे थे. घटना दिन के करीब 1.45 बजे गणेश पूजा मैदान […]

जमशेदपुर : छुट्टी के बाद घर जा रहा छठी क्लास का छात्र जसनप्रीत सिंह (12) ऑटो से गिर कर घायल हो गया. जसनप्रीत केरला पब्लिक स्कूल, बर्मा माइंस का छात्र है. बताया जाता है कि जिस ऑटो में वह सवार था, उसमें 16 बच्चे बैठे थे. घटना दिन के करीब 1.45 बजे गणेश पूजा मैदान से ऊपर टीआरएफ गेट की तरफ जानेवाले मार्ग पर हुई. जसनप्रीत आगे की सीट पर बैठा था. स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो का चालक रिंकू सिंह नशे में था. जसनप्रीत के गिरने के बाद भी उसने रफ्तार कम नहीं की. राहगीरों ने ऑटो को रुकवाया. सूचना पाकर सीसीआर वैन से पुलिस पहुंची. रिंकू को गिरफ्तार कर थाने ले गयी.

पुलिस ने ऑटो (जेएच05बीबी-3304) को जब्त कर लिया. घायल बच्चे का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया. घटना के बाद ऑटो के मालिक और घायल छात्र के परिजनों के बीच आपसी समझौता हो गया.

नशे में पाया गया ऑटो चालक, घटना के बाद भी कम नहीं की ऑटो की रफ्तार
केरला पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहा था छठी क्लास का छात्र जसनप्रीत सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >