जमशेदपुर : टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियन के बीच सोमवार से बोनस वार्ता शुरू होगी. टाटा मोटर्स में दूसरे दौर की वार्ता होगी. जबकि टाटा कमिंस में पहले दौर की वार्ता शुरू होने की संभावना है.
शहर की अन्य कंपनियों में बोनस वार्ता चल रही है. टाटा कमिंस में पहले से फॉर्मूला तय है. इस साल 18.5 प्रतिशत बोनस की संभावना है. पिछले साल टाटा कमिंस में 19 प्रतिशत बोनस मिला था. टाटा मोटर्स में बोनस फॉर्मूला तय नहीं है. पिछले साल टाटा मोटर्स में10 प्रतिशत बोनस मिला था तथा 301 बाइ सिक्स कर्मचारी स्थायी हुए थे.
जुस्को : जुस्को में प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर एक दौर की वार्ता हो चुकी है. अगली वार्ता की तिथि तय नहीं हुई है. बोनस वार्ता पर कर्मचारियों की नजर टिकी हुई है.
टिनप्लेट : टिनप्लेट में एमडी के आने के बाद बोनस वार्ता शुरू होगी. यूनियन 20 फीसद बोनस की मांग कर रही है. पिछले साल 17.5 फीसद बोनस हुआ था.
आइएसडब्ल्यूपी : तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) में भी बोनस वार्ता की तिथि तय नहीं हुई है. इस सप्ताह वार्ता शुरू होने की उम्मीद है. पिछले साल 17.5 प्रतिशत बोनस हुआ था.
जेम्को : जेम्को में इस सप्ताह बोनस वार्ता शुरू होने की संभावना है. पिछले साल 15.2 प्रतिशत बोनस मिला था. वार्ता पर कर्मियों की नजर टिकी हुई है.
न्यूवोको : जाेजोबेड़ा सीमेंट प्लांट न्यूवोको विस्टा कॉर्प में वार्ता शुरू नहीं हुई है. कंपनी में बोनस को लेकर फाॅर्मूला बना है. पिछले साल 18.5 प्रतिशत बोनस मिला था.
टीएसपीडीएल : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) में बोनस वार्ता शुरू है. पिछले साल 17.5 फीसद बोनस हुआ था
