जमशेदपुर : अब तक नहीं मिला व्यवसायी का सुराग

जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी समाजसेवी बजरंग लाल भरतिया की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को खरकई से लेकर स्वर्णरेखा तक आठ घंटे तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. टीम का नेतृत्व एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर पीटर पॉल डुंगडुंग कर रहे थे. खोजबीन करते हुए टीम सोनारी दोमुहानी पहुंची. वहां नदी के बीच […]

जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी समाजसेवी बजरंग लाल भरतिया की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को खरकई से लेकर स्वर्णरेखा तक आठ घंटे तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. टीम का नेतृत्व एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर पीटर पॉल डुंगडुंग कर रहे थे.

खोजबीन करते हुए टीम सोनारी दोमुहानी पहुंची. वहां नदी के बीच बांध होने के कारण टीम अपने वाहन से सड़क मार्ग से दोमुहानी से मानगो पुल पहुंची. वहां फिर बोट पर सवार होकर टीम गालूडीह के लिए बढ़ी. गालूडीह में कुछ सुराग नहीं मिलने पर टीम बाहर निकल आयी और फिर वापस जमशेदपुर लौटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >