टाटानगर में राजधानी एक्सप्रेस से यात्री का लैपटॉप गायब, दिल्ली में जीरो प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में एक यात्री का बैग चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. बैग में यात्री का लैपटॉप व अन्य सामान था. ट्रेन में सवार होने के दौरान बैग गायब हो गया. ट्रेन के खुलने के कारण यात्री टाटानगर में शिकायत नहीं दर्ज करा […]

जमशेदपुर : भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन में एक यात्री का बैग चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. बैग में यात्री का लैपटॉप व अन्य सामान था. ट्रेन में सवार होने के दौरान बैग गायब हो गया. ट्रेन के खुलने के कारण यात्री टाटानगर में शिकायत नहीं दर्ज करा सका. चलती ट्रेन में यात्री के ट्वीट कर बैग गायब होने की शिकायत किये जाने के बाद टाटानगर आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. आरपीएफ मामले की जांच कर रही है. इधर ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर यात्री ने बैग व लैपटॉप गायब होने का जीरो प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >