रसोई गैस ट्रांसपोर्टर आज से तीन दिन हड़ताल पर

जमशेदपुर : इंडियन अॉयल कॉरपाेरेशन (आइआेसी) के गैस सिलिंडर की ढुलाई करनेवाले ट्रांसपाेर्टर 27 अगस्त से तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे. ट्रांसपाेर्टराें ने बताया कि 16 अगस्त काे सिलिंडर लाेडिंग का नया टेंडर निकाला गया है जिसमें ढुलाई की दर 40.30 रुपये प्रति सिलिंडर प्रति किलाेमीटर रखी गयी है, जबकि वर्तमान दर 80 रुपये […]

जमशेदपुर : इंडियन अॉयल कॉरपाेरेशन (आइआेसी) के गैस सिलिंडर की ढुलाई करनेवाले ट्रांसपाेर्टर 27 अगस्त से तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे. ट्रांसपाेर्टराें ने बताया कि 16 अगस्त काे सिलिंडर लाेडिंग का नया टेंडर निकाला गया है जिसमें ढुलाई की दर 40.30 रुपये प्रति सिलिंडर प्रति किलाेमीटर रखी गयी है, जबकि वर्तमान दर 80 रुपये प्रति किलाेमीटर प्रति सिलिंडर है.
ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि वर्तमान टेंडर रद्द कर 20 प्रतिशत वृद्धि दर से फिर टेंडर निकाला जाना चाहिए. हड़ताल से आइआेसी के उपभाेक्ताआें काे परेशानी होगी. हड़ताल काे देखते हुए जमशेदपुर गैस डिस्ट्रीब्यूटराें ने अधिक लाेड अपने गाेदाम में मंगवा लिया है. हड़ताल काे सफल बनाने के लिए बिहार-झारखंड पैक्ड एलपीजी ट्रांसपाेर्टर यूनियन की बैठकें जारी हैं. बिहार स्थित गिद्धा, बराैनी, मुजफ्फरपुर व झारखंड स्थित बाेकाराे आैर जमशेदपुर से जुड़े एक हजार से अधिक ट्रांसपाेर्टर हड़ताल काे सफल बनाने के लिए यूनियन अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री अनिल कुमार सिंह, आनंद माेहन, उदय शंकर, डॉ राम नरेश के नेतृत्व में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >