अगर कंपनी बिजली-पानी नहीं दे सकती तो टाटा वर्कर्स यूनियन का नाम हटायें

जमशेदपुर : कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) हाइस्कूल कदमा में 31 लाख रुपये की लागत से बने नये भवन का उद्घाटन गुरुवार को झारखंड सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने किया. उन्होंने विद्यालय के सभी भवनों का निरीक्षण किया. अपने संबोधन में मंत्री ने स्कूल के नाम को लेकर सवाल उठाया. […]

जमशेदपुर : कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) हाइस्कूल कदमा में 31 लाख रुपये की लागत से बने नये भवन का उद्घाटन गुरुवार को झारखंड सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने किया. उन्होंने विद्यालय के सभी भवनों का निरीक्षण किया.
अपने संबोधन में मंत्री ने स्कूल के नाम को लेकर सवाल उठाया.
उन्होंने कहा कि जब टाटा कंपनी स्कूल को नि:शुल्क बिजली और पानी तक मुहैया नहीं करा रही, तो विद्यालय का नाम टाटा वर्कर्स यूनियन क्यों होना चाहिये. अगर विद्यालय को टाटा किसी तरह सहयोग नहीं कर रहा है, तो स्कूल का नाम बदल दें. स्कूल का नया नाम राजकीयकृत उच्च विद्यालय कदमा रखा जाये. विभाग इस आशय का प्रस्ताव भेजें.
उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गोलगप्पा बनाने वाले व मजदूरी करने वाले स्लम एरिया में गरीब बच्चों के बीच जागरुकता अभियान चलाकर स्कूल में नामांकन कार्य कराया जा रहा है, यह अच्छी बात है. मौके पर मंत्री ने नशा करने वाले लोगों के आतंक को खत्म करने के लिए महिलाओं को आगे आने की अपील की. स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल में नामांकन कार्य तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए मंत्री ने शील्ड प्रदान किया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश्वर कुमार सिंह, शिक्षिका शिप्रा सहित सभी शिक्षिक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >