10 बेड का डायलिसिस सेंटर बनाने का निर्देश

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को अब परेशानी नहीं होगी. अब डायलिसिस सेंटर को पांच से बढ़ाकर 10 बेड का करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में डॉ राजेंद्र पासवान निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखते हुए एमजीएम के अधीक्षक को भी पत्र लिखा […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को अब परेशानी नहीं होगी. अब डायलिसिस सेंटर को पांच से बढ़ाकर 10 बेड का करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में डॉ राजेंद्र पासवान निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखते हुए एमजीएम के अधीक्षक को भी पत्र लिखा है, जिसमें सेंटर को पांच बेड से बढ़ाकर दस बेड करने का निर्देश दिया गया है.
एमजीएम के इमरजेंसी के पहले तल्ले पर पांच बेड पर पांच मशीन लगाकर डायलिसिस किया जा रहा है. इस सेंटर का संचालन दिल्ली की डीसीडीसी हेल्थ सर्विसेज एंड किडनी केयर द्वारा किया जा रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण परेशानी हो रही है. इसको देखते हुए बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया. अभी प्रतिदिन आठ से 10 मरीजों का ही डायलिसिस हो सकता है. क्योंकि एक मशीन से एक दिन में दो डायलिसिस हो सकता है. एक डायलिसिस में आमतौर पर चार घंटे लगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >