जमशेदपुर : 26 अगस्त को रक्षाबंधन है. रक्षाबंधन के त्योहार में बहनों द्वारा भेजी गयी राखियां भाइयों तक समय पर पहुंच सके, इसके लिए डाक विभाग ने खास तौर पर तैयारी की है. सिंहभूम मंडल के सभी डाकघरों को आदेश दिया गया है कि वे राखी के लिफाफे को टॉप प्रायोरिटी में रखें. अारएमएस से […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
जमशेदपुर : 26 अगस्त को रक्षाबंधन है. रक्षाबंधन के त्योहार में बहनों द्वारा भेजी गयी राखियां भाइयों तक समय पर पहुंच सके, इसके लिए डाक विभाग ने खास तौर पर तैयारी की है. सिंहभूम मंडल के सभी डाकघरों को आदेश दिया गया है कि वे राखी के लिफाफे को टॉप प्रायोरिटी में रखें. अारएमएस से जितनी भी राखी संबंधित डाकघर को मिलती है,
उन राखियों का उसी दिन डिलिवरी सुनिश्चित करने को कहा गया है. सिंहभूम मंडल के वरीय डाक अधीक्षक विमल किशोर ने कहा कि अगर राखी की डिलिवरी किसी कारण से देर से होती है, तो उसे समय पर पूरा करने के लिए डाकघरों को रविवार को भी खोला जायेगा. रविवार को राखी की डिलिवरी के लिए अतिरिक्त काम करने वाले डाकिये को विभाग की अोर से तय अतिरिक्त भत्ता दी जायेगी.
इस साल नहीं आया राखी का लिफाफा
डाकघरों में हर साल राखी भेजने के लिए स्पेशल लिफाफा डाक विभाग की अोर से भेजा जाता था. वहीं इस साल डाकघर में राखी के लिए स्पेशल लिफाफा नहीं बेचा गया. कारण बताया गया कि राखी के लिए जिस लिफाफे को तैयार किया जाता था, वह डाक विभाग की अोर से तैयार नहीं की जाती थी. जिस एजेंसी द्वारा इसकी सप्लाइ की जाती थी, उसने इस साल सिंहभूम मंडल को इसकी सप्लाइ ही नहीं दी. इस वजह से डाकघरों में स्पेशल राखी लिफाफा नहीं मिल रहा है.
21 को शुरू होगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक : बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में 21 अगस्त को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत होगी. बैंक की आधारभूत संरचना को तैयार कर दिया गया है. साथ ही बैंक किस प्रकार से फंक्शन करेगा, इसे लेकर भी होमवर्क किया जा रहा है. इस बैंक में न्यूनतम 100 रुपये से अकाउंट खोला जा सकेगा. इससे पूर्व रांची में इसकी शुरुआत की जा चुकी है.