25 लाख रंगदारी नहीं देने पर फ्लैट में जड़ा ताला, तीन पर केस

जमशेदपुर : कदमा उलियान स्वेताज पैलेस के फ्लैट नंबर 302 को खरीदने वाले हीरेंद्र प्रसाद मिश्रा से 25 लाख रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी नहीं देने पर उनके फ्लैट में ताला बंद कर दिया गया.गुरुवार की देर शाम हीरेंद्र प्रसाद मिश्रा के बयान पर कदमा थाने में कदमा उलियान धनंजय पथ निवासी अवतार सिंह और साकची […]

जमशेदपुर : कदमा उलियान स्वेताज पैलेस के फ्लैट नंबर 302 को खरीदने वाले हीरेंद्र प्रसाद मिश्रा से 25 लाख रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी नहीं देने पर उनके फ्लैट में ताला बंद कर दिया गया.गुरुवार की देर शाम हीरेंद्र प्रसाद मिश्रा के बयान पर कदमा थाने में कदमा उलियान धनंजय पथ निवासी अवतार सिंह और साकची तिलजुगा रोड, र्क्वाटर नंबर एल-3/5 निवासी बीरेंद्र महतो व दिलीप महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दर्ज मामले के मुताबिक हीरेंद्र प्रसाद ने कुछ माह पूर्व बेटे व बहू के नाम से श्वेता तिवारी से फ्लैट खरीदा था. छह अगस्त को वह प्लैट में शिफ्ट होने वाले थे. सुबह वह पंखा फिटिंग कराने गये. इस दौरान अवतार सिंह मिला. अवतार ने पंखा फिट करने के बहाने फ्लैट की चाभी ले ली. इधर, हीरेंद्र चाभी देने के बाद बाजार चले गये. लौटे, तो देखा कि फ्लैट में ताला बंद है. उन्हाेंने अवतार से चाभी मांगी, तो उसने चाभी देने के एवज में 25 लाख रंगदारी मांगी. जानकारी फ्लैट के गार्ड को दी गयी. गार्ड ने इसका विरोध किया, तो उसे पीटा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >