जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल के सेल में शनिवार को औचक छापेमारी से अफरा-तफरी मच गयी. जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी के नेतृत्व में हुई छापामारी में हालांकि सेल से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. जेल में 22 सेल हैं. सभी सेल में संदिग्ध आतंकी, नक्सली सहित कुख्यात बंदियों को रखा गया है. इसमें प्रमुख रूप से सुजीत सिन्हा, विकास दुबे, अखिलेश सिंह गिरोह का हरीश, नक्सली शोभा हांसदा, परमेश्वर गोप आदि बंद हैं.
घाघीडीह सेंट्रल जेल में छापा
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल के सेल में शनिवार को औचक छापेमारी से अफरा-तफरी मच गयी. जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी के नेतृत्व में हुई छापामारी में हालांकि सेल से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. जेल में 22 सेल हैं. सभी सेल में संदिग्ध आतंकी, नक्सली सहित कुख्यात बंदियों को रखा गया है. इसमें प्रमुख […]

आरा जेल में शिफ्ट होगा रंजीत चौधरी. बागबेड़ा कॉलोनी निवासी व ठेकेदार राम सकल यादव की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी रंजीत चौधरी उर्फ विमलेश को घाघीडीह सेंट्रल जेल से आरा जेल शिफ्ट किया जायेगा. रंजीत चौधरी पर बिहार के उदवंतनगर, भोजपुर, पौना, नवादा, सहित झारखंड में कई हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है.
भोजपुर जिले का कुख्यात रंजीत चौधरी को एक माह पूर्व घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था. बिहार में लंबित मामलों की पेशी के लिए घाघीडीह जेल प्रशासन को आरा जेल शिफ्ट करने का आदेश मिल गया है. जल्द ही रंजीत को आरा जेल शिफ्ट किया जायेगा. एक अगस्त 2015 को ठेकेदार राम सकल यादव की जुबिली पार्क में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. राम सकल यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी उपेंद्र सिंह (अभी मृत) की गिरफ्तारी के बाद बिहार के अपराधी रवि शेखर, रंजीत चौधरी, अभिषेक, बबुआ उर्फ माणिक, रोहित कुमार समेत शहर के पंकज, अविनाश, मुनमुन और नितेश तिवारी का नाम सामने आया था.