जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वित्त रहित स्कूल व इंटर कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाने वाली अनुदान की राशि जारी कर दी गयी है. करीब एक साल से अनुदान की राशि बकाया था. वहीं इस अनुदान में जिले के तीन इंटर कॉलेज व 11 हाइ स्कूलों में दी जाने वाली अनुदान पर रोक लगा दी गयी है. इससे संबंधित एक पत्र स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अोर से जारी की गयी है. विभाग की अोर से जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम के वित्त रहित स्कूल व कॉलेजों को अनुदान के मद में कुल दो करोड़ 75 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. वहीं उक्त शैक्षणिक संस्थानों को मिलने वाली अनुदान की राशि पर रोक से संबंधित पत्र भी दिये गये हैं. विभाग की अोर से दिये गये अनुदान की राशि का इस्तेमाल शिक्षकों के मानदेय के रूप में किया जायेगा.
पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन कॉलेजों और 11 हाइ स्कूलों के अनुदान पर लगी रोक
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वित्त रहित स्कूल व इंटर कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाने वाली अनुदान की राशि जारी कर दी गयी है. करीब एक साल से अनुदान की राशि बकाया था. वहीं इस अनुदान में जिले के तीन इंटर कॉलेज व 11 हाइ स्कूलों में दी जाने वाली अनुदान […]

गौरतलब है कि सरकार की अोर से राज्य में संचालित वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को हर साल संचालित करने के लिए अनुदान की राशि दी जाती है. इससे पूर्व भी कई स्तर पर जांच होती है. इस जांच में विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थिति, आधारभूत संरचना, रिजल्ट समेत कई अन्य बिंदुअों पर जांच के बाद विभाग की अोर से यह तय की जाती है कि किस संस्थान को कितनी राशि आवंटित की जायेगी.
प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था मामला. जेकेएस इंटर कॉलेज को पिछले साल अनुदान की राशि नहीं मिली थी. जांच के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा कई सूचनाएं अॉनलाइन अपलोड नहीं की गयी थी, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने दावा किया कि उनके द्वारा सही समय पर सारी सूचनाएं विभाग की दी गयी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से वह पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी थी. इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्राचार किया गया था. पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये. जांच पूरी कर रिपोर्ट पीएम अॉफिस में भेज दी गयी है. उक्त रिपोर्ट भेजने के बाद अब नये सिरे से वित्त रहित कॉलेजों को राशि आवंटित हुई है.
तीन कॉलेज अौर 11 स्कूलों को नहीं मिलेगा फंड. विभाग से जारी किये पत्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 12 इंटर कॉलेजों को अनुदान अब तक मिलता रहा है, लेकिन इस सत्र में कुल तीन इंटर कॉलेजों को दिये जाने वाले अनुदान पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा जिले के कुल 26 हाइ स्कूलों को भी अनुदान मिलती थी, लेकिन कुल 11 स्कूलों को अनुदान देने पर सरकार की अोर से रोक लगा दी गयी है.
जिले के किस शैक्षणिक संस्थान को कितनी मिलेगी राशि
1. जेकेएस इंटर कॉलेज अॉफ कॉमर्स – 26.36 लाख रुपये
2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज – 21.76 लाख रुपये
3. पटमदा इंटर महाविद्यालय जल्ला, पटमदा – 25.56 लाख रुपये
4. सर जेजे गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज, गदरा – 11.97 लाख रुपये
5. गंगा नारायण देव इंटर कॉलेज, धालभूमगढ़ – 16.88 लाख रुपये
6. आसनबनी इंटर कॉलेज, आसनबनी – 27.93 लाख रुपये
7. चंद्र मोहन जामिनी कांत महतो इंटर कॉलेज, सालबोनी – 20.02 लाख रुपये
8. राजेंद्र इंटर महाविद्यालय खखरीपाड़ा, छोटागोविंदपुर – 15.03 लाख रुपये
9. बलदेव दास संत लाल महिला इंटर कॉलेज, घाटशिला – 24.33 लाख रुपये
10. गोलमुरी उत्कल समाज हाइ स्कूल – 5.18 लाख रुपये
11. छोटा गोविंदपुर विकास हाइ स्कूल, सीलपहाड़ी – 7.68 लाख रुपये
12. पब्लिक वेलफेयर उर्दू हाइ स्कूल आदाजनगर, मानगो – 5.32 लाख रुपये
13. हाइस्कूल गीतिलता, पोटका – 6.75 लाख रुपये
14. आदिवासी हाइ स्कूल बेनागाड़िया, गुड़ाबांदा – 4.22 लाख रुपये
15. शहीद निर्मल महतो हाइ स्कूल, घोड़ाबांधा – 4.41 लाख रुपये
16. मुक्तेश्वर धाम हाइ स्कूल, हरिणा, पोटका – 6.12 लाख रुपये
17. आदर्श हाइ स्कूल, न्यू गेरुवाला – 5.23 लाख रुपये
18. सोमाया मेमोरियल हाइ स्कूल मानगो – 6.33 लाख रुपये
19. सरडीहा आदिवासी हाइ स्कूल, सरडीहा – 5.31 लाख रुपये
20. चित्रेश्वर हाइ स्कूल बहरागोड़ा – 6.84 लाख रुपये
21. जामिनीकांत महतो हाइ स्कूल, सालबोनी – 4.92 लाख रुपये
22. सरस्वती शिशु विद्यामंदिर हाइ स्कूल, बहरागोड़ा – 6.61 लाख रुपये
23. भवानी देवी हाइ स्कूल कनकाटी – 5.65 लाख रुपये
24. सीडीएन हाइ स्कूल, बहरागोड़ा – 4.65 लाख रुपये
इन इंटर कॉलेजों को अनुदान देने पर लगी रोक
मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज, मुसाबनी
कबीर मेमोरियल महाविद्यालय, धतकीडीह
कबीर वीमेंस इंटर कॉलेज, जाकिरनगर मानगो
इन हाइ स्कूलों को अनुदान देने पर लगी रोक
वीणापाणी हाइ स्कूल धानचटानी, उर्दू हाइ स्कूल टेल्को , पल्ली मंगल हाइ स्कूल शांतिपुर, कोवाली, बीडीएसएलएस विद्या मंदिर हाइ स्कूल मुसाबनी, मानिक होमी हाइ स्कूल मानगो, गिरीश चंद्र झूरो देवी हाइ स्कूल मुसाबनी, चंद्र मोहन महतो हाइ स्कूल चाकुलिया, आदिवासी हाइस्कूल पूर्णपाणी, चाकुलिया, दक्षिणशोल आदिवासी हाइस्कूल सरडीहा , आदिवासी गर्ल्स हाइ स्कूल गोलपहाड़ी, गुहियापाल अोड़िया हाइ स्कूल, गुहियापाल
129 विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं सिर्फ दो शिक्षक