पुलिसकर्मी के घर से गहने व एलइडी चोरी

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी मृत्युंजय सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवरात व एलइडी टीवी की चोरी कर ली. घटना मंगलवार रात की है. पुलिसकर्मी की पत्नी खुशबू सिंह इसकी सूचना सिदगोड़ा पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में सिदगोड़ा थाना […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी मृत्युंजय सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवरात व एलइडी टीवी की चोरी कर ली. घटना मंगलवार रात की है. पुलिसकर्मी की पत्नी खुशबू सिंह इसकी सूचना सिदगोड़ा पुलिस को सूचना दी.
इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में खुशबू सिंह ने बताया कि सोमवारी व्रत करने के बाद मंगलवार को वह अपने मायके सिदगोड़ा चली गयी थी. व्रत का पारण करने के बाद बुधवार को घर आयी तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था. मेन गेट का ताला खोल कर भीतर गयी तो अंदर घर के सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था.
बेडरूम की दीवार पर लगी एलइडी टीवी और अलमारी से सोने के गहने गायब थे. चोरी की सूचना मिलने झाविमो नेता गुड्डु सिंह ने भी फोन कर सिदगोड़ा पुलिस को सूचना दी.
दीवार फांद कर आये थे चोर
खुशबू सिंह के अनुसार उनके घर के बाउंड्री की ऊंचाई कम है. चोर दीवार फांद कर घर में घुसे थे. गहनों में सोने की चेन, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, तीन जोड़ी पायल और चांदी के जेवरात की चोरी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >