सदर में मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : डॉक्टर पर एक महिला की ठीक से जांच नहीं करने और गलत दवा देने का अारोप लगाकर बुधवार को कुछ लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया. अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने मामले को शांत कराया. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में तोड़ फोड़ व हंगामा करने संबंधी थाने में लिखित […]

जमशेदपुर : डॉक्टर पर एक महिला की ठीक से जांच नहीं करने और गलत दवा देने का अारोप लगाकर बुधवार को कुछ लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया. अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने मामले को शांत कराया. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में तोड़ फोड़ व हंगामा करने संबंधी थाने में लिखित शिकायत की है वहीं महिला ने भी अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ गलत ढंग से इलाज करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत की है.
इस संबंध में हरहरगुट्टू निवासी अशोक विश्वकर्मा की पत्नी बिंदु विश्वकर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को प्रेगनेंसी टेस्ट कराने के लिए वह सदर अस्पताल गयी थी. वहां डॉ प्रेमलता ने अल्ट्रासाउंड कराया तथा रिपोर्ट निगेटिव बताते हुए दवा दी. बिंदु ने पूरी दवा खायी लेकिन उसके पेट में दर्द बढ़ता गया. उसके बाद उसने प्राइवेट अस्पताल में जांच कराया.
यहां डॉक्टर ने फिर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा वहीं उसकी रिपोर्ट में तीन माह की प्रेगनेंसी पॉजिटिव बताया गया. उसके बाद बुधवार की सुबह बिंदु सदर अस्पताल पहुंची और डॉ प्रेमलता से मिलकर विरोध जताया. डॉक्टर ने कहा कि उस समय अल्ट्रासाउंड में जो रिपोर्ट आयी थी उसके अनुसार इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >