नीमडीह अंचल कार्यालय में पदस्थापित सहायक लिपिक (डीलिंग असिस्टेंट) रंजन कुमार दूबे और सीओ दफ्तर का बिचौलिया (दलाल) अर्जुन महतो को 5,000 रुपये रिश्वत लेते बुधवार को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
इसके बाद दोनों को सोनारी स्थित एसीबी थाना लाकर पूछताछ की गयी. फिर उन्हें जेल भेज दिया गया. छापेमारी का नेतृत्व एसीबी के डीएसपी अमर पांडेय ने किया. जानकारी के मुताबिक, नीमडीह निवासी अशोक गोप लुपुंगडीह में अपने ससुर के नाम की चार डिसमिल जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे.
