जमशेदपुर : परसुडीह में सड़क पार कर रहे सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौत

जमशेदपुर : प्रखंड कार्यालय के पास 407 ट्रक (जेएच05बीए-1245) की चपेट में आने से झारखंड पुलिस के सिपाही प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गयी. वे करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के ईवीएम कक्ष की सुरक्षा में तैनात थे. शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी […]

जमशेदपुर : प्रखंड कार्यालय के पास 407 ट्रक (जेएच05बीए-1245) की चपेट में आने से झारखंड पुलिस के सिपाही प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गयी. वे करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के ईवीएम कक्ष की सुरक्षा में तैनात थे. शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी प्रभात कुमार, डीएसपी, थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता ने टीएमएच पहुंच कर घटना की जानकारी ली. प्रमोद सिंह मूल रूप से पलामू के रहने वाले थे. घटना गुरुवार रात करीब दस बजे की है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात प्रमोद सिंह किसी काम से परसुडीह थाना की ओर गये थे. वहां से लौटने के दौरान प्रखंड कार्यालय के पास सड़क पार कर रहे थे.
इसी दौरान करनडीह की अोर से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गये. ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जवान को पहले इलाज के लिए एमजीएम ले गये, जहां से टीएमएच भेज दिया गया, वहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >