जमशेदपुर : सुमित को उसके दो दोस्तों ने नदी में दिया था धक्का

कदमा थाना में सुमित के पिता ने लिखित शिकायत कर लगाया आरोप जमशेदपुर : कदमा इसीसी फ्लैट के सुमित की मौत के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया. सुमित के पिता शिव शंकर ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है कि सुमित को नदी में ले जाकर उसके दो साथियों ने धक्का दे […]

कदमा थाना में सुमित के पिता ने लिखित शिकायत कर लगाया आरोप
जमशेदपुर : कदमा इसीसी फ्लैट के सुमित की मौत के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया. सुमित के पिता शिव शंकर ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है कि सुमित को नदी में ले जाकर उसके दो साथियों ने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई. उसे तैरना नहीं आता था. घटना के बाद दोनों सुमित के कपड़े, मोबाइल फोन और जूता लेकर फरार हो गये.
सुमित के दोनों साथियों की पहचान दोमुहानी नदी में मछुआरों को तस्वीर दिखाकर करायी गयी. शिवशंकर ने कहा है कि 15 जुलाई को उनका बेटा अंकित प्रमाणिक के घर जाने की कहकर निकला था. दो बजे तक घर नहीं आने पर फोन पर कॉल किया, तो फोन स्विच ऑफ बताया. अंकित को फोन करने पर पता चला कि सुमित के साथ उसकी मुलाकात अनिल सूर पथ के पास हुई.
इसके बाद उसने सुमित को एयरबेस कॉलोनी में छोड़ दिया. उसके बाद सुमित कहां गया, कुछ पता नहीं चला. रात 10 बजे उन्होंने कदमा पुलिस को लापता की शिकायत की. 16 जुलाई को उन्हें दोमुहानी में पता चला कि तीन युवक गाड़ी से नदी आये थे. सुमित के डूबने के बाद उसके कपड़े लेकर भागने लगे और यह बोलते गये कि कोई भी सबूत नहीं छोड़ना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >