जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मौसम की बेरूखी कायम रही. माॅनसून के आगमन के बावजूद पिछले 72 घंटे में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी. मौसम विभाग लगातार बारिश का अनुमान लगा रहा था.
हकीकत में ऐसा नहीं हुआ. मौसम के रांची केंद्र की मानें, तो अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. इसके बाद मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा. शनिवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही. शहर के तापमान पर इसका असर देखने को मिला. अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 80 और न्यूनतम 67 प्रतिशत रही.
