जमशेदपुर : जिले के 24 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. पूर्वी सिंहभूम में कुल 1869 सरकारी स्कूल हैं, जिसमें 1845 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था है. यह खुलासा केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग की टीम को सौंपी गयी रिपोर्ट में हुआ है.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुरुवार को केंद्रीय टीम राज्य के सभी उपायुक्त, डीएसइ व डीइओ से स्कूलों की स्थिति की समीक्षा कर रही थी. इसमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव भी शामिल थे. केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग की अोर से स्पेशल सचिव रीना रे ने जिला के प्रदर्शन पर संतोष जताया. इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की थी. जिले के सरकारी स्कूलों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए टेंडर जारी करने की बात कही गयी. एक माह में सभी स्कूलों में पानी की समस्या दूर करने का लक्ष्य रखा गया है.
