रफ्तार का ट्रायल : 130 किमी की स्पीड से दौड़ी गीतांजलि

जमशेदपुर : हावड़ा- मुंबई रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी चल रही है. हालांकि यह स्थिति हर जगह संभव नहीं है. कई जगह पुल-पुलिया व पटरियों की स्थिति को देखते हुए कॉशन आर्डर पर मिली जानकारी के साथ उक्त रफ्तार को कम व अधिक किया जाता […]

जमशेदपुर : हावड़ा- मुंबई रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी चल रही है. हालांकि यह स्थिति हर जगह संभव नहीं है. कई जगह पुल-पुलिया व पटरियों की स्थिति को देखते हुए कॉशन आर्डर पर मिली जानकारी के साथ उक्त रफ्तार को कम व अधिक किया जाता है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पटरियों के क्षमता की जांच मंगलवार को हावड़ा से टाटानगर के बीच अप लाइन में गीतांजलि एक्सप्रेस से की गयी. जिससे रेलवे ट्रैक पर 130 कि.मी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो सके. अगर सब कुछ हावड़ा-मुबई रेल मार्ग पर रहा तो इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार में 130 कि.मी प्रति घंटा बढ़ोतरी हो सकती है. इससे ट्रेनों की रफ्तार के साथ लेटलतीफी से यात्रियों को निजात मिलेगा.

हालांकि टीम के अधिकारी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से परहेज करते रहे. बिलासपुर ब्लॉक में फंसने से 12 घंटे चल रही मुंबई की ट्रेनें, आज ब्लॉक का अंतिम दिन : मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के रायगढ़ और किरोड़ीमल स्टेशन के बीच आधुनिकीकरण कार्य को लेकर 22 जून से 4 जुलाई तक 15 दिनों का मेगा ब्लॉक बुधवार को समाप्त हो जायेगा. इन 15 दिनों में मुंबई-हावड़ा मार्ग की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. मंगलवार को ब्लॉक की वजह से पुणे संतरागाछी एसी स्पेशल ट्रेन 12 घंटा, अहमदाबाद हावड़ा 12 घंटा, पुणे हावड़ा दुरंतों साढ़े तीन घंटा, साउथ बिहार, ज्ञानेश्वरी, उत्कल एक्सप्रेस तीन-तीन घंटा, आजाद हिंद एक घंटा विलंब से टाटा पहुंची. जबकि जम्मूतवी 7 घंटा, नीलांचल, पुरुषोत्तम एक-एक घंटा विलंब से पहुंची.

साढे दस बजे खुली साउथ बिहार :मंगलवार को दुर्ग राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रात 10:30 बजे खुली. ब्लॉक की वजह से ट्रेन 3 घंटा विलंब से टाटा पहुंची थी.
5 जुलाई को टाटा- बादामपहाड़ जांची जायेगी पटरी :5 जुलाई को टाटानगर से बादामपहाड़ के बीच पटरियों की जांच ट्रैक रिकॉर्डिंग स्पेशल ट्रेन से जांची जायेगी. 6 जुलाई को गीतांजलि से पुन: टाटा से हावड़ा के बीच डाउन लाइन में पटरी की जांच की जायेगी. रेल मार्ग की पटरियों की क्षमता की जांच कर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपा जायेगा. जिसके बाद ट्रेनों के समय में परिवर्तन के दौरान ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया जायेगा.
विपक्षी बंद से आरपीएफ, जीआरपी सतर्क, रेल रोकने की आशंका : पांच जुलाई को संपूर्ण विपक्ष के बंद के आह्वान को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क कर दिया गया है. बंद के दौरान रेल परिचालन बाधित करने की आशंका को देखते हुए मंडल मुख्यालय में विशेष चौकसी बरतने का आदेश आरपीएफ व जीआरपी को जारी किया गया है.
आज होगी टाटा से झारसुगुड़ा के बीच ट्रैक की जांच
मंगलवार को हावड़ा से टाटनगर तक की पटरियों की क्षमता की जांच अप लाइन में गीतांजलि एक्सप्रेस से होने के बाद बुधवार को टाटानगर से झारसुगुड़ा के बीच की पटरियों की जांच अप और डाउन लाइन में की जायेगी. सुबह 7:20 बजे स्पेशल ट्रेन टाटानगर से झारसुगुड़ा के लिए ट्रैक रिकॉर्डिंग स्पेशल ट्रेन रवाना होगी और अपराह्न 11:45 बजे अप लाइन की जांच करते हुए झारसुगुड़ा पहुंचेगी. वापसी में यहीं स्पेशल ट्रेन डाउन लाइन में झारसुगुड़ा से 1:30 बजे खुलेगी और पटरियों की जांच करते हुए शाम 5:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >