जमशेदपुर : टाटा स्टील ने भूषण स्टील का अधिग्रहण कर लिया है. इसके एवज में 35,200 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है. इसमें 50 फीसदी का पेमेंट कंपनी ने जबकि 50 फीसदी बैंक से लोन लेने के बाद किया है. उक्त बातें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहीं. शुक्रवार को बारी मैदान क्लब हाउस में आयोजित इफ्तार पार्टी के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में
भूषण स्टील में स्थानीय वेंडर्स को भी मिलेगा मौका : नरेंद्रन
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने भूषण स्टील का अधिग्रहण कर लिया है. इसके एवज में 35,200 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है. इसमें 50 फीसदी का पेमेंट कंपनी ने जबकि 50 फीसदी बैंक से लोन लेने के बाद किया है. उक्त बातें टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहीं. शुक्रवार को बारी […]

श्री नरेंद्रन ने कहा कि भूषण स्टील में यहां के लोगों व वेंडरों को काम करने का मौका दिया जायेगा. कई अधिकारियों को भूषण स्टील के प्लांट में भेजा गया है. जरूरत के अनुसार और लोगों को भेजा जा सकता है. जहां तक आयरन ओर माइंस की बात है तो भूषण स्टील ने काफी ज्यादा बोली लगाकर आयरन ओर माइंस लिया था. उसे लेने के बारे में अभी विचार करना है. जहां तक पोटका की जमीन की बात है, तो जमीन की वास्तविकता के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है.
श्री नरेंद्रन ने बताया कि भूषण स्टील के कर्मचारियों ने टाटा स्टील का स्वागत किया है. कुछ लोगों ने इस अधिग्रहण को चुनौती दी है, वह अपनी जगह है. एनसीएलटी के क्लियरेंस के बाद ही हमने कंपनी का अधिग्रहण किया है.
भूषण पावर का अभी टेकओवर नहीं
श्री नरेंद्रन ने बताया कि भूषण पावर की सुनवाई चल रही है. उसकी सुनवाई होने के बाद ही किसी तरह का कोई बातचीत की जायेगी. अभी उसका टेकओवर नहीं हुआ है.
टाटा स्टील देश की नंबर वन कंपनी बनेगी
टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील देश की नंबर वन कंपनी बनेगी. भूषण स्टील वर्तमान में 1800 एकड़ में है, जहां 3 मिलियन टन के विस्तार की जगह है. इसके अलावा कलिंगानगर प्लांट का विस्तार कर 8 मिलियन टन तक ले जाना है. जमशेदपुर में प्लांट को 11 मिलियन टन तक ले जाना है.
उत्पादकता बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : श्री नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी का मदर प्लांट जमशेदपुर ही है. हम लोग इस शहर और यहां के कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखेंगे. जहां तक लंबित वेज रिवीजन की बात है तो फिलहाल हमारी प्राथमिकता उत्पादकता को बढ़ाना है और इस दिशा में विचार करना होगा.