बागुन की स्थिति अत्यंत नाजुक, चिकित्सकों ने आधा ब्रेन डेड घोषित कर दिया

जमशेदपुर : पिछले 27 दिनों से इलाजरत सिंहभूम के पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई को टीएमएच के चिकित्सकों ने आधा ब्रेन डेड घोषित कर दिया है. उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है. हालांकि उनके शरीर के दाहिने हिस्से का दिमाग, दिल काम कर रहा है. लेकिन, बोल नहीं पा रहे हैं. उन्हें दवा अौर पाइप […]

जमशेदपुर : पिछले 27 दिनों से इलाजरत सिंहभूम के पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई को टीएमएच के चिकित्सकों ने आधा ब्रेन डेड घोषित कर दिया है. उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है. हालांकि उनके शरीर के दाहिने हिस्से का दिमाग, दिल काम कर रहा है. लेकिन, बोल नहीं पा रहे हैं.
उन्हें दवा अौर पाइप से खाने के लिए पेय पदार्थ दिये जा रहे हैं. इधर, टीएमएच न्यूरो विभाग में बेड नंबर 25 में श्री सुंबरुई को बेड पर लगातार लेटे रहने से पीठ, हाथ के अंदर की अोर बेडशोल हो गया है. उसका भी इलाज चल रहा है. मंगलवार शाम को उनकी बेटी डॉ सुजाता, बेटा विमल समेत परिवार के लोग टीएमएच में पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >