"25 लाख की ठगी में पति व पत्नी को महिलाओं ने पकड़ा

जमशेदपुर : उलीडीह थानांतर्गत रिपीट कॉलोनी सिदो-कान्हू बस्ती व आसपास क्षेत्र के लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख से अधिक रुपये की ठगी करने वाली पूनम देवी और उसके पति सुरेंद्र सिंह को बस्ती की महिलाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर […]

जमशेदपुर : उलीडीह थानांतर्गत रिपीट कॉलोनी सिदो-कान्हू बस्ती व आसपास क्षेत्र के लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख से अधिक रुपये की ठगी करने वाली पूनम देवी और उसके पति सुरेंद्र सिंह को बस्ती की महिलाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सिदो-कान्हू बस्ती की ममता देवी ने पूनम देवी, पति सुरेंद्र सिंह, पुत्र नितेश और संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना मंगलवार शाम की है. बताया जाता है कि नौकरी लगवाने के नाम पर पूनम देवी, उसके पति सुरेंद्र सिंह, पुत्र नितेश और संतोष ने ममता देवी से 3.50 लाख रुपये ठग लिये थे. रुपये देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी. कई दिन से जब ममता रुपये मांगने पूनम के घर जाती तो उसका पति अश्लील हरकत करने लगता था. वह खुद को मानसिक रूप से बीमार बताता था. मंगलवार को महिलाएं समस्या लेकर भाजपा नेत्री प्रीति सिन्हा के पास पहुंची. उसके बाद पूनम देवी और उसके पति सुरेंद्र सिंह को पकड़ कर महिलाओं ने पुलिस को सौंप दिया.
रुपये मांगने पर किया पथराव : ममता देवी मंगलवार को महिलाओं के साथ रुपया मांगने गयी तो पूनम के पुत्र नितेश और संतोष ने उनपर पत्थर चलाये. किराेसिन डालकर आग लगाने की धमकी दी. इसके बाद महिलाओं ने उलीडीह पुलिस को फोन किया. पुलिस वहां आयी और पूनम देवी और उसके पति को पकड़ कर थाना ले गयी.
इनसे हुई ठगी
ममता देवी, कांति देवी, उषा देवी, बीडी देवी, लाल देवी, सुनीता देवी, विकास कुमार, उदय यादव, पप्पू साह, बलराम यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, सावित्री देवी, महेश यादव, मुकेश यादव, राम पांडेय यादव, सरिता देवी, अमरावती देवी, कांति देवी, चिंता देवी आदि. (नोट : सभी महिलाओं से एक लाख से 3.50 लाख तक की ठगी की गयी है.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >