4 किलोमीटर लंबा होगा रन-वे, 220 सीट की क्षमता वाले उतर सकेंगे जहाज

जमशेदपुर/धालभूमगढ़ : केंद्रीय विमान पत्तन प्राधिकरण के डीजीएम (आर्किटेक्चर) शांतनु फलनीकर और राज्य सिविल एविएशन के एनके गांधी ने मंगलवार को धालभूमगढ़ एयर पोर्ट का जायजा लिया. बीते 6 मई को एएआइ और डीजीएम की टीम ने दिये गये निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा बड़े एयर पोर्ट तैयार करने के प्रस्ताव की समीक्षा की गयी है. […]

जमशेदपुर/धालभूमगढ़ : केंद्रीय विमान पत्तन प्राधिकरण के डीजीएम (आर्किटेक्चर) शांतनु फलनीकर और राज्य सिविल एविएशन के एनके गांधी ने मंगलवार को धालभूमगढ़ एयर पोर्ट का जायजा लिया. बीते 6 मई को एएआइ और डीजीएम की टीम ने दिये गये निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा बड़े एयर पोर्ट तैयार करने के प्रस्ताव की समीक्षा की गयी है. स्थानीय प्रशासन के निर्देश के मुताबिक 400 गुणा 3000 मीटर रन वे का प्रस्ताव तैयार किया गया था.
डीजीएम एस फलनीकर ने रिव्यू के बाद बताया कि भविष्य में विस्तार के लिए श्रेष्ठ रन-वे 410 गुणा 4400 मीटर का होना चाहिए. चार किमी के रन-वे के बड़ा एयरपोर्ट पर ही 220 सीट क्षमता वाले हवाई जहाज उतर पायेंगे. साथ ही धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर की अॉपरेशनल जरूरत को भी पूरा कर सकेगा. शांतनु ने प्रस्तावित नक्शा में फेरबदल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सीओ हरीश चंद्र मुंडा ने टीम के सदस्यों को बताया कि 410 गुणा 3500 मीटर रनवे बनाने के लिए धालभूमगढ़ अंचल क्षेत्र की भूमि है.
रनवे की लंबाई 4000 गुणा 4400 मीटर बढ़ाने के लिए चाकुलिया अंचल क्षेत्र के सातकठिया मौजा की भूमि लेनी पड़ेगी. इसमें वन भूमि भी आयेगा. विस्थापन की संभावना नहीं है. सीओ ने बताया कि नये प्रस्ताव किसी भी स्थिति में 10 जून के पहले तैयार करना है. 11 जून को इस विषय में उपायुक्त के साथ केंद्र सरकार के सचिव की बैठक होनी है.
410 गुणा 4400 मीटर एयरपोर्ट के लिए 500 एकड़ भूमि की जरूरत है. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा, अनुमंडलाधिकारी एके लाल आदि मौजूद थे. धालभूमगढ़ से लौटकर पदाधिकारियों ने उपायुक्त अमित कुमार, टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेस के चीफ रितुराज सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
उधर, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सरकार धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए साकारात्मक प्रयास कर रही है. एयरपोर्ट का प्रस्ताव बदलने के लिए समय अधिक लग रहा है.
बड़े एयरपोर्ट के लिए और जमीन की होगी जरूरत
जमशेदपुर. उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा बड़ा एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है. पूर्व में 150 एकड़ के एयरपोर्ट का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें 2.1 किमी का रनवे था. 6 मई को आयी टीम ने बड़ा एयरपोर्ट का प्रस्ताव भेजने कहा था. अब बड़े एयरपोर्ट का प्रस्ताव भेजा जा रहा है जिसमें देश के सबसे बड़ा विमान ए 3/21 उतारने की क्षमता होगी. नये प्रस्ताव में रनवे चार किमी का होगा. प्रशासन के पास 449.70 एकड़ जमीन है तथा बड़े एयरपोर्ट के लिए जमीन की आवश्यकता चाकुलिया के सतपटिया जंगल की जमीन से पूरी होगी.
धालभूमगढ़ अौर सोनारी एयरपोर्ट से हवाई सेवा के लिए बैठक 11 को
जमशेदपुर. धालभूमगढ़ एयरपोर्ट चालू करने तथा सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए 11 जून को दिल्ली में बैठक होगी. सिविल एविएशन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में एयरपोर्ट अॉथरिटी अॉफ इंडिया के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. बैठक से पूर्व धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का दौरा किया कर स्थिति का आकलन किया गया और उपायुक्त, टाटा स्टील के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने पर चर्चा की. बैठक में टाटा स्टील के पदाधिकारियों से सोनारी एयरपोर्ट में विमान उतारने के लिए रनवे, बीच में आ रहे होर्डिंग-बिल्डिंग पर भी चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >