धालभूमगढ़ और सोनारी से विमान सेवा फिर से लटकी

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट शुरू करने तथा सोनारी से विमान सेवा शुरू करने का मामला एक बार फिर लटक गया है. छह मई को सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद डायरेक्टर जनरल अॉफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को 10 दिनों में गो-सॉफ्टवेयर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन रिपोर्ट अब […]

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट शुरू करने तथा सोनारी से विमान सेवा शुरू करने का मामला एक बार फिर लटक गया है. छह मई को सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद डायरेक्टर जनरल अॉफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को 10 दिनों में गो-सॉफ्टवेयर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है, जिसके कारण विमान सेवा शुरू होने में पेंच लगा हुआ है.
दूसरी अोर एयरपोर्ट अॉथिरिटी अॉफ इंडिया अौर डीजीसीए की टीम ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की जांच की थी. जांच के दौरान तकनीकी कारणों (रनवे में हवा की दिशा विपरित होने तथा भविष्य में विस्तार होने की संभावना नहीं होने के कारण) से जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भेजे गये 150 एकड़ पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव को रद्द करते हुए नये सिरे से बड़े एयरपोर्ट (रनवे चार सौ गुणा तीन हजार मीटर) का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था.
एयरपोर्ट अॉथिरिटी अॉफ इंडिया अौर डीजीसीए के निर्देशानुसार धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी द्वारा नये सिरे से बड़े एयरपोर्ट का प्रस्ताव, चिह्नित जमीन अौर नक्शा तैयार कर लिया गया है, लेकिन झारखंड के परिवहन एवं नागर विमानन विभाग द्वारा अब तक पूर्व के प्रस्ताव को रद्द करते हुए नये सिरे से विधिवत तरीके से प्रस्ताव की मांग नहीं की गयी है, जिसके कारण धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला एक बार फिर लटक गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >