नगर निगम : वेंडिंग जोन व कचरा डंपिंग का विरोध, मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर निकाला जुलूस

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम से हो रहे विकास कार्य में स्थानीय लोगों का विरोध समस्या बनती जा रही है. एक तरफ फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनने वाले वेंडिंग जोन का विरोध हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कचरा निस्तारण के लिए चयनित स्थल का भी लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है. रविवार […]

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम से हो रहे विकास कार्य में स्थानीय लोगों का विरोध समस्या बनती जा रही है. एक तरफ फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनने वाले वेंडिंग जोन का विरोध हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कचरा निस्तारण के लिए चयनित स्थल का भी लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है.
रविवार को नगर निगम द्वारा फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनने वाले वेंडिंग जोन के लिए आदित्यपुर बस्ती की सरकारी जमीन को चिह्नित किये जाने का दुर्गापूजा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत आसपास के बस्तीवासियों ने विरोध किया है.
इसी के मद्देनजर एक संयुक्त बैठक की गयी.
साथ ही लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर जुलूस भी निकाला. समिति का कहना है कि उक्त जमीन पर आदित्यपुर बस्ती दुर्गापूजा समिति का दखल-कब्जा है. वेंडिंग जोन बनने से यहां के लोगों को परेशानी होगी. इस अवसर पर राजू चौधरी, कमल महतो, बैकुंठ महतो, महेंद्र बांसवाला, प्रभाकर, सुधीर कुमार, विशु महतो, बसंत सिंह सरदार, रामृष्ण मोदी समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर एकता विकास मंच की एक बैठक गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एकता विकास मंच के सदस्यों ने नगर निगम के द्वारा आदित्यपुर मांझी टोला नदी किनारे फेंके जा रहे कचरा पर चर्चा करते हुए चिह्नित जगह पर ही कचरा डंपिंग करने की मांग की. वहीं चिह्नित जगह के बदले नदी किनारे कचरा फेंके जाने पर मंच के लोगों ने रोष प्रकट किया. साथ ही चिह्नित जगह पर कचड़ा डंपिंग नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंच के सभी प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित थे.6

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >