28 एवं 29 को काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे डीआरडीए कर्मी

जमशेदपुर : झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के प्रदेश सचिव माणिक चंद प्रजापति ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर मांग से अवगत कराते हुए आंदोलन की जानकारी दी है. डीआरडीए में कार्यरत कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष करने, महंगाई भत्ता, मकान किराया, परिवार भत्ता, […]

जमशेदपुर : झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के प्रदेश सचिव माणिक चंद प्रजापति ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर मांग से अवगत कराते हुए आंदोलन की जानकारी दी है.
डीआरडीए में कार्यरत कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष करने, महंगाई भत्ता, मकान किराया, परिवार भत्ता, सीपीएफ एवं वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ झारखंड सरकार के सरकारी सेवकों की भांति देने, अभिकरण कार्यालयों में नियुक्त पदाधिकारी व कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मियों के अनुरूप एक जनवरी 2016 के प्रभाव से सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ देने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है. मांगों को पूरा नहीं करने के विरोध में संघ ने 28 एवं 29 मई को काला बिल्ला लगा कर काम करने, सात से आठ जून तक सामूहिक अवकाश रहते हुए विभाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने तथा मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >