जमशेदपुर : नाबालिग ही है दुष्कर्म पीड़िता स्कूली डाक्यूमेंट्स से हुआ खुलासा

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी में दुष्कर्म व देह व्यापार की शिकार नाबालिग गर्भपात करानेवाली क्लीनिक (नर्सिंग होम) की जगह को चिह्नित नहीं कर पायी. जांच में जुटी पुलिस टीम के पदाधिकारी नाबालिग को सहारा सिटी से लेकर मानगो पुल पार कर उसके द्वारा बताये रास्ते पर गये, लेकिन वहां नाबालिग क्लीनिक को नहीं पहचान […]

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी में दुष्कर्म व देह व्यापार की शिकार नाबालिग गर्भपात करानेवाली क्लीनिक (नर्सिंग होम) की जगह को चिह्नित नहीं कर पायी. जांच में जुटी पुलिस टीम के पदाधिकारी नाबालिग को सहारा सिटी से लेकर मानगो पुल पार कर उसके द्वारा बताये रास्ते पर गये, लेकिन वहां नाबालिग क्लीनिक को नहीं पहचान सकी. इसके अलावा पुलिस टीम नाबालिग को साथ लेकर कोवाली गयी. कोवाली में उसके स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाई करने की पुष्टि हुई है. स्कूल में मिले दस्तावेज के मुताबिक नाबालिग का जन्म मार्च 2000 में हुआ है.
वह दो क्लास तक गांव के स्कूल में पढ़ी और फिर स्कूल छोड़ दिया. स्कूल की एक टीचर ने उसे पहचाना. नाबालिग के साथ नानक सेठ और उसकी बहन भी मौजूद थीं. स्कूल के बाद पुलिस आनंद होटल भी गयी थी. वहीं देर शाम को एक अन्य टीम हाइवे के नेशनल हाइवे होटल में ले गयी, वहां जांच पड़ताल की. पुलिस की एक अन्य टीम ने इंद्रपाल सैनी के घर में सर्च अभियान चला कर मोबाइल फोन जब्त किया है. सैनी ने अब तक कितने सिम का इस्तेमाल किया और किसके नाम से सिम कार्ड खरीदता था. इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >