जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में नये छात्रों का स्वागत

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में सत्र 2026-30 के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी गई।

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में सोमवार को एफवाइयूजीपी सेमेस्टर-I (सत्र 2026–30) के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय सम्मेलन (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का गरिमामय आयोजन किया गया. इस दौरान नये छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी-2020) और कैंपस में मिलने वाली सुविधाओं से विस्तार से रूबरू कराया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआ. मंच संचालन करते हुए डॉ अंतरा कुमारी ने नये विद्यार्थियों का स्वागत किया.

एडमिशन इंचार्ज ने प्रवेश प्रक्रिया पर डाला प्रकाश

इसके बाद एडमिशन इंचार्ज ने नये सत्र की कार्यप्रणाली और प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए डॉ स्वाति सोरेन ने कॉलेज के सम्मानित शिक्षकों का परिचय कराया. वहीं खेलकूद और एनसीसी (एनसीसी) प्रभारी डॉ पास्कल बेक ने छात्रों को खेल व सेना से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. एनएसएस (एनएसएस) प्रभारी डॉ दुर्गा तामसोय ने सामाजिक उत्तरदायित्व व समाज सेवा से जुड़े अभियानों की जानकारी दी. डॉ राजेश कुमार ने डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन संसाधनों व अन्य छात्र-उपयोगी सुविधाओं का विवरण प्रस्तुत किया. समारोह के अंत में डॉ स्वाति वत्स ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. राष्ट्रगान के साथ इस सफल कार्यक्रम का समापन हुआ. इस दौरान 500 से अधिक नये विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rima rani dey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >