5 महीने बाद हेमंत ने थामी कार की स्टीयरिंग, साथ में थीं कल्पना, बोले- आगे से हट जाएं…

Hemant Soren Drives Car: झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने 5 महीने बाद कार की स्टीयरिंग थामी. बोले- आगे स हट जाएं…

Hemant Soren Drives Car: प्रोजेक्ट भवन में 5 महीने बाद हेमंत सोरेन ने कार की स्टीयरिंग थामी. बगल में कल्पना सोरेन बैठी हुई थी. उन्होंने पत्रकारों से मजाकिया लहजे में कहा कि देखो यार आगे से हट जाओ. पांच महीने बाद चला रहे हैं. आगे से हट जाओ. पता चला कि किसी को चोट न लग जाये. बहुत सारी ताकतें लगी थी हमको रोकने के लिए.

हेमंत सोरेन ने कल्पना की ओर किया इशारा, बोले- खलासी भी है

हेमंत सोरेन ने खुद को ड्राइवर और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को खलासी बताया. कहा कि कार में ड्राइवर भी है और पत्नी की ओर इशारा करते हुए कहा कि खलासी भी है. वहीं, कल्पना सोरेन ने कहा कि ज्यादा तेजी से योजनाओं पर काम होगा. हमारा राज्य झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ है. लोगों को योजनाओं का लाभ मिले. जैसे ये गाड़ी बेहतर चला रहे हैं, उसी तरह राज्य को भी अच्छी तरह से चलायेंगे.

प्रोजेक्ट भवन में विधायकों के साथ अधिकारियों ने दी सीएम को बधाई

झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई. फोटो : प्रभात खबर

इससे पहले, प्रोजेक्ट भवन झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक हफीजुल हसन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बधाई दी.

कल्पना सोरेन के साथ सचिवालय पहुंचे हेमंत सोरेन

कल्पना सोरेन ने भी हेमंत सोरेन को दी बधाई. फोटो : प्रभात खबर

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे. यहां पर विकास आयुक्त अविनाश कुमार ने उनका स्वागत बुके देकर किया. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन भी थीं.

नए मुख्यमंत्री को आला अफसरों ने दी बधाई

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे अपने कक्ष में गये. उनके चेंबर में विभिन्न विभागों के सचिव सहित पुलिस महानिदेशक व अन्य आला अफसर पहुंचे और उन्हें बधाई दी. इसके पूर्व सचिवालय पहुंचने पर झारखंड सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, सिद्धार्थ शंकर बेसरा, विनय वर्णवाल, रितेश सहित कई मौजूद थे.

Also Read

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन का विश्वास मत 8 को, 9 को हो सकता है कैबिनेट विस्तार

जब हेमंत सोरेन का जन्म हुआ, देश में लगा था आपातकाल, घर पर नहीं थे शिबू सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >