हजारीबाग में गोली मारकर युवक की हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Murder in Hazaribagh: केरेडारी थाना क्षेत्र में कल मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. आज बुधवार की सुबह केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास युवक का शव मिला. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है

Murder in Hazaribagh: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में कल मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. आज बुधवार की सुबह केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास युवक का शव मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखने ही पुलिस को मामले की सूचना दी. युवक के सीने में गोली मारी गयी है.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास एक युवक का शव देखा. युवक की सीने में गोली लगी हुई है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

स्कूलों के आसपास नहीं बिकेगी मांस-मछली, तंबाकू की खरीद-बिक्री पर भी रोक

रिश्ते शर्मसार! रांची में नेत्रहीन बेटी के साथ पिता और दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, चुपचाप बैठी रही मां

गिरिडीह में बड़ी सड़क दुर्घटना, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 3 युवकों की मौत, 2 महिलाएं गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >