बरकट्ठा, हजारीबाग: थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैया निवासी सुनील कुमार (28 वर्ष), पिता महेश प्रसाद, का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला.
बताया जा रहा है कि सुनील कुमार के घर में किसी बात को लेकर रात में कहासुनी हो गयी थी. इसके बाद उसने बुधवार की सुबह यह कदम उठाया.
घटना के बाद मृतक की पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
