मछली पहुंचाने ससुराल जा रहा युवक हादसे में घायल

बोंगा स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दिया,

इचाक. एनएच-33 के रांची-पटना रोड पर इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा पेट्रोल पंप के पास वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान 35 वर्षीय गोला राम (पिता पन्नू राम) के रूप में की गयी, जो नगवां गांव का रहने वाला है. घटना गुरुवार की सुबह 9:30 बजे घटी. बताया गया कि गोला राम साइकिल से इचाक थाना क्षेत्र के भुसवा गांव अपने ससुराल मछली पहुंचाने जा रहा था. इसी बीच बोंगा स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर गया. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आयी है. पूर्व मुखिया भागवत मेहता ने एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया, जहां से रांची रेफर कर दिया गया.

एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गुरुडीह गांव से गिरफ्तार

कटकमसांडी. एनडीपीएस एक्ट के आरोपी संतोष मंडा (पिता सीताराम मुंडा) को कटकमसांडी पुलिस ने गुरुवार को गुरुडीह गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि कटकमसांडी के गुरुडीह जंगल मे बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की गयी थी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया था. इस मामले में संतोष मुंडा नामजद आरोपी था. इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस खोज रही है. छापामारी दल में पेलावल अंचल इंस्पेक्टर विनो�� कुमार, कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय दल बल के साथ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >