बेल बांड पर छूटे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी

गुरुवार को पुलिस ने पगार कर्बला गेट के समीप धरनास्थल से हिरासत में लिया था

केरेडारी.केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत पगार कर्बला गेट के समीप धरना पर बैठे पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी, रैयत रामकुमार दुबे, सुनीता देवी, कुंती देवी, तिलो देवी व कीर्तन राम को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर केरेडारी थाना में रखा था. शुक्रवार की सुबह थाना में बेल बांड पर मेडिकल जांच के बाद पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी को छोड़ दिया गया, जबकि पगार ओपी पुलिस ने रामकुमार दुबे, कीर्तन राम, सुनीता देवी, कुंती देवी एवं तिलो देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का अमानवीय व्यवहार, खाना नहीं मिला : योगेंद्र

बेल बांड पर छूटने के बाद पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया था. उन्हें केरेडारी थाना में रखा गया था. रात में उनके एवं अन्य रैयतों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया. रातभर कुर्सी पर बैठकर रहना पड़ा. खाना भी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुरुवार की सुबह धरना स्थल पर लगा टेंट कबाड़ दिया था. पुलिस सीसीटीवी कैमरा एवं बाजा भी ले गयी थी. उन्होंने कहा कि जब तक रैयतों की उचित मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >