यड का धार्मिक के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है: विधायक

पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन प्रवचन मंच का उदघाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया.

चौपारण. बिगहा बाजार पर आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन प्रवचन मंच का उदघाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया. महायज्ञ का आयोजन अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग और चतरा द्वारा किया जा रहा है. इस अवसर पर श्री यादव ने कहा यज्ञ का आयोजन सनातन धर्म के लिए श्रेष्ठ पूजन है. यज्ञ का धार्मिक, आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक महत्व है. बिगहा में कई सालों से आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है. मौके पर मुख्य पुजारी शशि शेखर सपत्नी, राजेंद्र चंद्रवंशी, राजेश रमानी, महेंद्र सिंह चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंसी, कुमार राहुल, आनंद चंद्रवंसी, रामचन्द्र सिंह, शिव कुमार यादव, सियाराम सिंह, अशोक चंद्रवंसी, प्रदीप केसरी, रामजीवन चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, सुनील शेखर, देवेंद्र चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >