इचाक: सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज व्रत

इचाक में महिलाओं ने हरितालिका तीज का व्रत धूमधाम से मनाया। सुहागिनों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।

इचाक, हजारीबाग: इचाक प्रखंड के सभी गांवों में सोमवार को हरितालिका तीज व्रत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गांवों के शिव मंदिरों में सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव को आराध्य मानकर दुल्हन की तरह सज-धज कर व्रत रखा. महिलाओं ने टोले-मोहल्ले में भी सामूहिक रूप से बैठकर पूजा-अर्चना की. ब्राह्मणों को बुलाकर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की गयी.

मौके पर महिलाओं ने शिव-पार्वती के विवाह की कथा सुनी. मान्यता है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने 64 वर्षों तक कठिन तपस्या की थी. इसके बाद भगवान शिव प्रसन्न हुए और पार्वती से विवाह किया. इसी मान्यता के तहत महिलाएं सुहाग की सलामती के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं.

तीज के मौके पर रातभर पूजा स्थल पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >