हजारीबाग. सदर थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी बालदेव प्रसाद ने अपनी पुत्री ललिता कुमारी (लगभग 35 वर्ष) की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के अनुसार ललिता अपने मायके से 6 जुलाई 7 बजे नगवा से निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंततः उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश कराने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
महिला लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

लापता महिला का तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Copied link
हजारीबाग के नगवां गांव से 35 वर्षीय ललिता कुमारी लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।