सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

थाना क्षेत्र के बनासो में हुई सड़क दुर्घटना में खरकी गांव निवासी 75 वर्षीय केसिया देवी (पति कोल्ही महतो) की मौत हो गयी.

विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के बनासो में हुई सड़क दुर्घटना में खरकी गांव निवासी 75 वर्षीय केसिया देवी (पति कोल्ही महतो) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर केसिया देवी अपने बेटे फर्नीचर महतो के साथ बाइक से भुताही मुरगांवो से अपने घर खरकी जा रही थी. इसी क्रम में बनासो स्थित सेक्रेट स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इस वजह से फर्नीचर महतो की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में घायल केसिया देवी की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है.

सड़क दुर्घटना में महिला घायल. रेफर

बरकट्ठा. प्रखंड में हुई सड़क दुर्घटना में टाटीझरिया गांव निवासी 28 वर्षीय पिंकी देवी (पति छोटी तुरी) गंभीर रूप से घायल हो गयी. बरकट्ठा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

मुंबई में हुए सड़क हादसे में महेश के पैर कटे

विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी महेश महतो (पिता जीवलाल महतो) मुंबई में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घटना 13 मई की शाम की बतायी जाती है. उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. भलुआ गांव निवासी प्रकाश महतो ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले महेश रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गये थे. वहां महेश हाइवा चलाने का काम करते थे. सड़क दुर्घटना में महेश महतो के दोनों पैर कट गये हैं. मुंबई पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >