हजारीबाग के विकास के लिए साथ काम करेंगे

सांसद व विधायक की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

हजारीबाग. क्रिकेट स्टेडियम को लेकर उपजे विवाद पर विराम लगाते हुए सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकजुटता का संदेश दिया. दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके बीच पैदा हुआ भ्रम अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है. कुछ लोगों ने गलतफहमियां बढ़ाने की कोशिश की थीं. उन्होंने कहा कि अब हजारीबाग के विकास, खेल संरचना को मजबूत करने और क्रिकेट स्टेडियम को बेहतर सुविधाओं व कोचिंग व्यवस्था से लैस करने के लिए मिलकर काम किया जायेगा. साथ ही भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति साझा की गयी. मनीष जायसवाल ने कहा कि शकुनी मामा को चिह्नित कर लिया गया है. वैसे लोगों से दूर रहने की जरूरत है. कुछ लोगों ने हमारे बीच कन्फ्यूजन पैदा किया था. हम लोगों ने निर्णय लिया है कि उससे दूर रहेंगे. स्पोर्ट्स बॉडी में राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स बॉडी में कुछ लोग हैं, जो हमारे साथ रहते हैं और परिस्थिति का लाभ उठाने का प्रयास करते हैं. सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि खाने में कॉकरोच है और खाने में कॉकरोच मिला दिया गया है, दोनों ही परिस्थिति में व्यक्ति का प्रतिक्रिया अलग रहती है. सांसद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय यात्रा पर झारखंड पहुंच रहे हैं. पांच और छह जून को वह रांची में रहेंगे. इसकी तैयारी में हम लोग जुट गये हैं. पांच जून को पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत करोड़ पौधा लगाने का रक्षा रखा गया है. 21 जून तक यह कार्यक्रम लगातार चलेगा. इस दौरान देश के विकास और चैलेंज पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. 21 जून को योग दिवस के साथ यह कार्यक्रम समाप्त होगा.

जो भी कन्फ्यूजन था, वह दूर हो चुका है : प्रदीप प्रसाद

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि स्टेडियम को लेकर हम दोनों के बीच जो भी कन्फ्यूजन हुआ था, उसे दूर कर लिया गया है. हम लोगों के बीच कुछ ऐसे लोग हैं, जो हम दोनों के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं. हम लोगों ने एक साथ बैठकर उन्हें चिन्हित किया है. क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुआ विवाद अब समाप्त कर लिया गया है. हजारीबाग के बेहतरी के लिए एक साथ काम करेंगे. हजारीबाग स्टेडियम को बेहतर बनाने का काम किया जायेगा. विधायक ने कहा कि इस वर्ष मोदी सरकार के 12 साल पूरा हो रहे हैं. 12 साल में 12 बड़े फैसले को लेकर हम लोग जनता के बीच जायेंगे और प्रचार-प्रसार करेंगे. जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बेस पार्टी है. सांसद और विधायक के बीच जो भी विवाद था उसे दूर कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >