Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

Weather Alert: मौसम विभाग ने कहा है कि एक से तीन घंटे में इन दोनों जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. इतना ही नहीं, इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. चतरा जिले के चतरा फॉरेस्ट रेंज के अलावा टंडवा, धनगर, तुतिलावा और सिमरिया खुर्द में मौसम का असर देखा जायेगा. इन जगहों पर आंधी और गरज के साथ बारिश ‍एवं वज्रपात होने की संभावना है.

Weather Alert: झारखंड के 2 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक से तीन घंटे में इन दोनों जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. इतना ही नहीं, इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

हजारीबाग, चतरा और लातेहार में बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि सोमवार 19 मई 2025 को इस अलर्ट का असर 3110.97 वर्ग किलोमीटर में देखा जायेगा. ये इलाके हजारीबाग, चतरा और लातेहार के होंगे. हजारीबाग जिले के मोरंगी, चरही, बेलतू, बड़कागांव में वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चतरा फॉरेस्ट रेंज और टंडवा में आंधी-बारिश का अलर्ट

चतरा जिले के चतरा फॉरेस्ट रेंज के अलावा टंडवा, धनगर, पोटम, बलबल, तुतिलावा और सिमरिया खुर्द में मौसम का असर देखा जायेगा. इन जगहों पर आंधी और गरज के साथ बारिश ‍एवं वज्रपात होने की संभावना है. लातेहार के भी कुछ इलाकों दरहा और बालूमाथ में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 19 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी टीम के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >