गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग के

मोटरसाइकिल, दो देसी पिस्टल व 7.65 एमएम का छह जिंदा कारतूस बरामद

हजारीबाग. शुक्रवार को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गये टीपू खान उर्फ तौफिक आलम व सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे हैं. यह जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी रौशन कुमार वर्णवाल ने दी. उन्होंने बताया कि टीपू खान शहर के बुचड़टोली मुहल्ला का जबकि सादिक खान खिरगांव मुहल्ला का रहनेवाला है. इनके पास से एक मोटरसाइकिल (जेएच15एच-5360), दो देसी पिस्टल व 7.65 एमएम का छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ था. थाना प्रभारी ने कहा कि एसपी अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे कोयलांचल में फायरिंग करने की योजना से चरही की ओर जाने वाले हैं. इसके आधार पर एक एसआइटी का गठन किया गया. नेतृत्व सदर एसडीपीओ अमित आनंद कर रहे थे. दोनों अपराधियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तकनीकी शाखा की टीम ने उनका पीछा किया. इसी क्रम में मोरांगी गांव के समीप अपराधियों की मोटरसाइकिल एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी. जिससे दोनों सड़क पर गिर गये. पीछे से आ रही तकनीकी शाखा की टीम ने दोनों को कब्जे में ले लिया. इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस अपराधियों को थाना ले आयी. जहां दोनों से गहन पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >