दिव्यांगजनों के लिए प्रशिक्षण

सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी

बरकट्ठा. बेलकप्पी पंचायत भवन में मानव विकास संस्था की ओर से दिव्यांगजनों और उनके अभिभावकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. रिसोर्स शिक्षक सदान कुमार ने दिव्यांगजनों के समुचित इलाज, दिव्यांग प्रमाणपत्र, पेंशन, दिव्यांग बच्चों के स्कूल और आंगनबाड़ी में नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने अभिभावकों को सुझाव दिया कि सबसे पहले दिव्यांग बच्चों का स्कूल और आंगनबाड़ी में नामांकन करायें. इसके बाद सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ जैसे एस्कॉर्ट भत्ता, सहायक उपकरण, यूडीआइडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र और पेंशन दिलाने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. संस्था सचिव बीरबल प्रसाद ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया बताते हुए पेंशन दिलाने की बात कही. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था के राहुल कुमार, रॉबिन कुमार, अमृत राम, रोहित टुडू, अंजू देवी, कार्तिक महतो, मारियादास बास्के सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.

आज निकलेगी कलश यात्रा

बरही. बरही स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में 15वां स्थापना दिवस महोत्सव शुरू हो गया है. मौके पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ आयोजन किया जा रहा है. 22 फरवरी की सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा में हजारों महिलाएं शामिल होंगी. बरही नदी सूर्य मंदिर के पास कलश में जल उठाया जायेगा व नगर भ्रमण के बाद महायज्ञ स्थल पर स्थापित किया जायेगा. यह जानकारी आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >