..वार्ड-छह बदहाल, न नाली की सफाई न घरों तक शुद्ध पानी पहुंचा

हजारीबाग शहर के चर्चित वार्ड छह में कई जन समस्याएं है.

हजारीबाग. हजारीबाग शहर के चर्चित वार्ड छह में कई जन समस्याएं है. इस वार्ड के चारों ओर सरकारी कार्यालय से लेकर कई बड़ी-बड़ी एजेंसियां हैं. बड़े-बडे अपार्टमेंट, जेवर प्रतिष्ठान, दो दर्जन से अधिक लॉज व बिजनेस मैन लोग रहते हैं. इसके बावजूद इस वार्ड के कई चौक-चौराहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. कई सड़कों के चौक-चौराहों में गड्ढा खोदकर मिट्टी छोड़ दिया गया है. जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. नाली जाम है. सफाई नहीं के बराबर है. छोटी-छोटी नाली होने के कारण नाली जाम हो जा रहा है. कूड़ा कचरों का नियमित उठाव नहीं हो रहा है. वार्ड छह के रहनेवाली खुशी कुमारी ने कहा कि व्यस्तम इलाका वाला वार्ड है. सुबह शाम हजारों गाड़ियां चलती है. लेकिन सड़कों की नियमित साफ-स्फाई नहीं होती है. सड़कों पर पैदल चलनेवाले लोग उड़ते धूलकण से परेशान हैं. नगर निगम को नियमित साफ सफाई कराने की जरूरत है. अशोक पटेल ने कहा कि वार्ड के कई चौक-चौराहों में कूड़ा कचरा रहने से बदबू आते रहती है. कूड़ा कचरा में मच्छर भिनभिनाते रहता है. नालियां प्लास्टिक से जाम हो गया है. कई साल से नालियों की सफाई नहीं हुआ है. कविता कुमारी ने कहा कि नालियों से बदबू आने के कारण इस वार्ड के लॉज, हास्टल में रहनेवाली लड़कियां नाक में मास्क या रूमाल ढंककर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान पढ़ाई करने जाती है. जगह-जगह पर कूड़ेदानी लगे. प्रत्येक दिन जमा कचरों का उठाव होने से लोग स्वच्छ वातावरण में रह सकेंगे. विक्रम कुमार ने कहा कि इस वार्ड में सप्लाई का पानी घरों तक नहीं जाता है. जल नल योजना का पाइप लगभग दो साल से कनेक्शन कर छोड़ दिया गया है. सड़क से घर तक कनेक्शन किये गये तार टूटने लगा है. नगर निगम से शिकायत करने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होती है. एक्सपर्ट प्रशिक्षु शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि वार्ड की नियमित साफ-सफाई हो. नियमित बिजली मिले. जितनी राशि इस वार्ड से सरकार राजस्व की प्राप्ति होती है उसके हिसाब इस वार्ड में विकास नगण्य है. जहां-तहां बिजली पोल गिरा पड़ा है. विद्युत विभाग महाप्रबंधक कार्यालय के सामने कई दिनों से सफाई नहीं हुआ है. इसकी नियमित सफाई हो, ताकि वार्ड छह साफ सुथरा रहे. वार्ड प्रोफाइल- कुल मतदाता 4376 पुरूष मतदाता- 2239 महिला मतदाता 2137 मतदान केंद्र संख्या 04 इस वार्ड में 11 मुहल्ला- होलीक्रॉस स्कूल रोड, एसबीआइ बैंक रोड, संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय रोड, कुम्हारटोली, हरि बाबू कॉलोनी, पीटीसी रोड, मौर्या कॉलोनी, एसके सिन्हा कॉलोनी, जागो बाबू गली, जुलू पार्क, हीराबाग चौक का कुछ अंश शामिल है. सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा-नवेदिता राय पूर्व वार्ड पार्षद नवेदिता राय ने कहा कि पीटीसी से लाल कोठी तक पीसीसी रोड, मौर्या कॉलोनी में पीसीसी व नाली, हरि बाबू कॉलोनी में पीसीसी, मटवारी में दस लोगों को पीएम आवास व जरूरतमंद लोगों को वृद्धा पेंशन दिलाने का काम किया. संत रोबर्ट स्कूल के पास सोलर लाइट, पीटीसी चौक के पास चापानल लगाया. वार्ड के दो जगहों पर कूड़ेदान दिया गया है. सरकार की जो भी योजनाएं आती है उसे लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >