हजारीबाग: वार्ड 31 की समस्याओं के समाधान की उठ रही मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग नगर निगम के वार्ड 31 की पार्षद ने सांसद मनीष जायसवाल को सड़क और सफाई जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा है. सांसद ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.

हजारीबाग: नगर निगम के वार्ड संख्या 31 की पार्षद सुधा कुमारी ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सड़क, नाली, जल निकासी, साफ-सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.

पार्षद ने कहा कि इन समस्याओं के कारण वार्डवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सांसद मनीष जायसवाल ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करायी जाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >